शिवपुरी-प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, सार्वजनिक उपक्रम, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया कल 15 फरवरी 2014 को शिवपुरी आऐंगी।
श्रीमती राजे 15 फरवरी 2014 को रात्रि 12.55 बजे झांसी से प्रस्थान कर 02.30 बजे शिवपुरी पहुंचेंगी। इसके बाद रात्रि विश्राम कर प्रात: 10.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले के साथ शिवपुरी नगर सीवर प्रोजेक्ट एवं जलावर्धन योजना के संबंध में बैठक मे स िमलित होंगी। इसके उपरांत प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला योजना समिति की बैठक एवं विद्युत विहीन ग्रामों की समीक्षा करेंगी। तत्पश्चात अपरान्ह 4.15 बजे शिवपुरी से झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।