शिवपुरी। शिवपुरी की अग्रणी समाजसेवी संस्था लियो क्लब द्वारा आगामी 1 मार्च 2014 को शनिवार प्रात: 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे नि:शुल्क त्वचा रोग एवं दंत चिकित्सा शिविर सॉई पॉलिक्लिनिक श्रीराम कालोनी शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर में झॉसी के वि यात त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश गोविल (एम.डी.) एवं ग्वालियर की दंत रोग चिकित्सक श्रीमती संयोगिता श्रीवास्तव (बी.डी.एस.) अपनी पूर्णत: नि:शुल्क सेवाऐं देगें। कार्यक्रम के संयोजक निश्चल गुप्ता एवं प्रतीक जैन ने बताया कि शिविर के लिए रजिस्टेऊशन प्रात: 09:00 बजे से शिविर स्थल पर ही किए जाऐंगे। कृपया समय का विशेष ध्यान रखते हुए 01 मार्च को अपना रजिस्टे्रशन करवाऐं एवं असुविधा से बचें तथा शिविर का पूर्ण लाभ लें। संस्था के अध्यक्ष अनुज अग्रवाल, उपाध्यक्ष रिंकेश अग्रवाल, डॉ. अखिल बंसल, लव अग्रवाल, उमेश अग्रवाल एवं करूण अग्रवाल ने शिविर को सफल बनाने की अपील सभी नागरिकों से की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।