लायंस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल की अभिज्ञान रीजन कॉन्फ्रेंस 2 फरवरी को

shailendra gupta
0
शिवपुरी। लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल द्वारा आगामी 2 फरवरी को अभिज्ञान रीजन कॉन्फ्रेंस 2014 का आयोजन स्थानीय परिणय वाटिका शिवपुरी में किया जा रहा है। जहां रीजन चेयरपर्सन डॉ.भगवत बंसल की अध्यक्षता में यह कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी।

कॉन्फ्रेंस के बारे में जानकारी देते हुए लायन्स क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल अध्यक्ष श्रीमती शशि अग्रवाल, सचिव एस.एन.उपाध्याय व लायनेस सेन्ट्रल अध्यक्षा श्रीमती किरण गुप्ता व सचिव श्रीमती संगीता रन्गढ़ ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतिवर्ष लायन्स व लायनेस क्लब की सेवा गतिविधियों को लेकर रीजन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है जहां पीडि़त मानवता की सेवा में किस प्रकार से कार्य किया जाए व क्लब की सेवाओं को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर गहन विचार-विमर्श किए जाते है साथ ही रीजन कॉन्फ्रेंस में विशिष्ट कार्य करने वाले क्लबों, अध्यक्ष-सचिव व अन्य गतिविधियों को पुरूस्कृत किया जाता है।

रीजन कॉन्फ्रेंस में मु य अतिथि प्रांतपाल गोविन्द शर्मा होंगें जबकि विशिष्ट अतिथिद्वय में एमजेएफ ला.सुमेर जैन सह प्रांतपाल प्रथम, विनोद गोयल पूर्व प्रांतपाल, डॉ.जी.एस.डाबर, जी.एल.भोजवानी, पीएमसीटी राजेन्द्र गंगवाल, विकास गंगवाल, ला.ऊषा जैन लायनेस प्रांतीय अध्यक्ष व ला.रोशन सेठी प्रांतीय मु य सलाहकार मौजूद रहेंगें। रीजन कॉन्फ्रेंस में प्रमुख सलाहकार राजेन्द्र गंगवाल, रीजन सलाहकार रामशरण अग्रवाल, संयोजक डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता, अशोक ठाकुर व कोषाध्यक्ष सतपाल जैन एवं स्वीटी जैन भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगें। रीजन कॉन्फे्रं स में कई अवार्ड भी प्रदाय किए जाऐंगें जिसमें 100 प्रतिशत सदस्य पंजीकरण मेजबाल क्लब के अतिरिक्त, क्लब की दूरी सदस्य सं या आधारित पुरूस्कार, सर्वश्रेष्ठ बैनर प्रस्तुतिकरण, सर्वश्रेष्ठ फोटो-डिस्पले अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ कवरेज पुरूस्कार, सर्वश्रेष्ठ फाइलिंग पुरूस्कार व लायन-क्विल पुरूस्कार प्रदाय किए जाऐंगें।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!