शिवपुरी-शहर की संजय कॉलोनी में निवासरत नबाब खां का 14वर्षीय पुत्र सोनू खां विगत दो दिनों से लापता है परिजनों के लाख प्रयासों के बाबजूद भी उनके पुत्र सोनू का कहीं कोई अता-पता नहीं चल सका।
इस संबंध में परिजनों द्वारा पुलिस थाना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई। जहां पुलिस ने अप.क्रं.91/14 पर धारा 363 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लापता बालक सोनू की तलाश जारी है। सोनू हाउसिंग बोर्ड से लापता हुआ है जहां जाने के बाद वह लौटकर घर नहीं आया जिससे परिजन काफी परेशान है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।