शातिर बदमाश की पत्नि से 50 हजार का माल बरामद

shailendra gupta
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के शातिर बदमाश महेन्द्र कुचमुदिया की पत्नि से 50 हजार का सोने-चांदी का माल बरामद किया है। माल के साथ आरोपी की पत्नि के खिलाफ भी चोरी का मुकदता दर्ज कर जेल भेज दिया है। बरामद माल खाद बीज व्यापारी संतोष पराशर का बताया जा रहा है।

कोतवाली टीआई आर एस राठौड़ ने बताया कि शातिर बदमाश का महेन्द्र कुचमुदिया का शुरू में 5 दिन का  रिंमाड़ लिया गया था। इस दौरान जहां एक लाख रूपये का माल बरामद किया गया था। और कुछ माल अपनी पत्नि पर होना बताया।

इस दौरान पुलिस ने महेन्द्र की पत्नि मीना जो भोपाल में निवास कर रही थी, से एक सोने की चैन, सोने के टॉप्स व एक लेडिज़ अंगूठी मिलाकर 50 हजार का किमती माल बरामद किया है। पुलिस इस मामले में मीना पर कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजने की कार्यवाई की।
    
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!