भैरों बाबा की प्रतिमा खण्डित, श्रंगार का सामान चोरी

shailendra gupta
शिवपुरी। शहर के मध्य स्थित रोडवेज बस स्टेण्ड के अंदर आरटीओ कार्यालय के पास स्थित भैरों बाबा के प्राचीन मंदिर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने वहां स्थित भैरों बाबा की मूर्ति को खण्डित कर दिया और बाबा के श्रंगार का सामान भी चोरी कर ले गए।
सुबह जब मंदिर का पुजारी पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचा तब घटना की जानकारी लगी। शीघ्र ही उन्होंने यह बात बाबा के अन्य भक्तों को बताई। जिस पर भक्तों में भारी रोष व्याप्त है। मूर्ति खण्डित करने की सूचना पुलिस को दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षों पुराने भैरों बाबा की पत्थर की बनी मूर्ति रोडवेज बस स्टेण्ड के अंदर स्थित मंदिर में स्थापित है। जिसकी पूजा वहां मौजूद दुकानदार प्रतिदिन भक्ति और भाव के साथ करते हैं,लेकिन उन भक्तों की आस्था पर असामाजिक तत्वों ने चोट कर दी और मंदिर में स्थापित भैरों बाबा की दुर्लभ प्रतिमा को खण्डित कर दिया। इस घटना के बाद से सभी भक्तों में भारी आक्रोश बना हुआ है। 

सभी भक्त एकत्रित होकर इस घटना के संदर्भ में एसपी से मिलने की योजना बना रहे हैं। भक्तों का कहना है कि ऐसे लोगों पर पुलिस को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि यह असामाजिक तत्व शहर के सौहार्द को बिगाडऩे की कोशिश करते हैं। फिलहाल भक्तों ने पुलिस को मूर्ति तोडऩे की शिकायत की है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!