प्रदेश कार्यालय से सोनू बिरथरे बने भाजयुमो के जिला संयोजक

शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई ने शिवपुरी जनपद के पूर्व अध्यक्ष एवं युवा नेता प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे को भाजयुमो जिला इकाई शिवपुरी का जिला संयोजक घोषित किया है।
भाजयुमो प्रदेश कार्यालय के प्रदेश कार्यालय मंत्री ज्ञानप्रकाश गुप्ता द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत को जारी किये गये पत्र में कहा गया है कि प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे को प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नरेन्द्र सिंह तोमर एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) की सहमति से भाजयुमो जिला इकाई शिवपुरी का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। पत्र में कहा गया है कि श्री बिरथरे के नाम की विधिवत घोषणा कर संगठन के कार्य को गति प्रदान करें।

श्री बिरथरे ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नरेन्द्र सिंह जी तोमर, प्रदेश महामंत्री संगठन अरविंद मेनन जी, प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो अमरदीप मौर्य, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विश्वास सारंग, संभागीय संगठनमंत्री प्रदीप जोशी, जिलाध्यक्ष भाजपा रणवीर सिंह रावत, जिला संगठन मंत्री श्याम जी महाजन का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि सोनू बिरथरे पिछले एक दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। 

श्री बिरथरे जनपद पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लगातार संगठन में सक्रियता के चलते भाजपा नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। श्री बिरथरे को भाजयुमो का जिला संयोजक बनाये जाने पर जनपद शिवपुरी के अध्यक्ष गगन खटीक, पूर्व पार्षद गणेश गुप्ता, रामू बिंदल कोलारस, राजेन्द्र शर्मा राजू, जीतू गौड, रवि रावत, अशोक अग्रवाल, गोपाल व्यास बंटी, अमित भटेले, प्रभात मिश्रा, भरत धाकड़, अमित पडऱया, महेन्द्र रावत करैरा, भानू नरवर, संजय शर्मा नरवर, अवध बोहरे, सोनू भार्गव रन्नौद, कुलदीप शर्मा पोहरी, नरोत्तम रावत बैराड आदि ने बधाई पे्रषित की है।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!