पति की मौत के बाद पत्नि को गोली मारी, हालत गंभीर

शिवपुरी। पति की मौत के बाद अकेली रह रही एक महिला पर एक व्यक्ति ने शादी का दबाब बनाया और बीते एक वर्ष से वह उसे परेशान कर शादी का दबाब बनाने लगा जब वह नहीं मानी तो आज उसने उसी महिला को गोली मार दी।

बाद में उसे पड़ौसियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस हमले में घायल महिला ने आरोपी युवक पर ही दबाब बनाकर शादी करने का आरोप लगाया और बीते एक वर्ष से परेशानी की बात भी कही जिसके चलते यह घटना घटी। लेकिन बताया गया है कि पति की मौत के बाद घायल महिला के अवैध संबंध आरोपी के साथ थे। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर में 28 नंबर कोठी अंबेडकर पार्क के पास रहने वाली श्रीवती वर्मा पत्नी स्व. चंपालाल वर्मा उम्र 35 वर्ष के पति ने कुछ समय पूर्व आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद वह अकेले अपने जीवन यापन को व्यतीत कर रही थी और बैराढ़ निवासी गोपाल धाकड़ नामक युवक से उसके अवैध संबंध बन गए। लेकिन अचानक आज सुबह 7 बजे श्रीवती अपने घर पर चाय बना रही थी तभी उसके अवैध संबंध वाला आरोपी गोपाल सिंह पुत्र रामचरणलाल धाकड़ निवासी बैराड़ ने घर के बाहर लगे नीम के पेड़ पर चढ़कर घर में घुस आया और श्रीवती को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

बाद में जब आरोपी गोपाल गोली मारकर भाग रहा था तो वह गिरकर घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना में घायल महिला श्रीवती ने अपने इस अवैध संबंध वाले प्रेमी को ही दोषी ठहराया और बताया कि वह उससे शादी बनाने का दबाब बना रहा था और बीते एक वर्ष से वह उससे प्रताडि़त थी जब उसने गोपाल की बात नहीं मानी तो उसे गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना शुरू कर दी है वहीं घायल महिला को उपचार के लिए ग्वालियर रैफर किया है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!