जगराते और डाण्डिया महोत्सव बने आकर्षण का केन्द्र

शिवपुरी। नवरात्रि के दूसरे दिन कल शहर में मां के जगराते और डाण्डिया महोत्सव के कार्यक्रम जगह-जगह आयोजित किए गए। साथ ही शहर के प्राचीन मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। शहरभर में भक्त मां की उपासना में रत नजर आए। सुबह से ही मंदिरों पर भीड़ देखी गई। वहीं रात्रि के समय मां भवानी के 9 रूपों की झांकियां भी लोगों का मन मोहती रही।

गांधी चौक पर सजा मॉं वैष्णो का दरबार

 वहीं गांधी चौक पर मां वैष्णोदेवी का दरबार भी सजा हुआ है। जहां पर मां के दरबार तक पहुंचने के लिए गुफाएं बनाई गई हैं। वहीं अर्धकुवारी और मां वैष्णो का विशाल दरबार सजाया गया है। यात्रा के अंत में भैरो बाबा का विशाल दरबार लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। नवरात्रों में जो लोग मां वैष्णोदेवी के दर्शनों के लिए जम्मू नहीं जा पाते हैं उन लोगों के लिए शिवपुरी में मां वैष्णो देवी उत्सव समिति द्वारा मां दर्शनों के लिए विशाल दरबार वैष्णोदेवी की तर्ज पर बनाया जाता है। पिछले 29 वर्षों से समिति के सदस्य निरतंर मां के दरबार को बना रहे हैं।

झांसी तिराहे पर सजा दुर्गा मॉं का दरबार

इसके अलावा शहर के झांसी तिराहे पर नवयुवक समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसमें समिति के सदस्य लखनार्गव, चंद्रभान सिंह यादव, राजकुमार झा, बंटू झा, पवन झा, महेश झा, रिंकू शिवहरे, पप्पा अग्रवाल सहित अनेकों लोग मां की सेवा में लगे हुए हैं। वहीं पुरानी शिवपुरी में कमलेश्वर महादेव नवरात्रि मित्र मण्डल के सदस्य महेश कुशवाह , मनोज कुशवाह, सुनील सोनी, नरेन्द्र सोनी, अशोक कुशवाह मां की प्रतिमा को स्थापित कर प्रतिदिन जागरण कर मां की भक्ति में लीन हैं।

वर्मा कॉलोनी में विराजी मॉं शरोवाली

शहर में दूसरी ओर कुशवाह समाज समिति वर्मा कॉलोनी द्वारा भी मां शेरावाली की प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसे अपने निरंतर मेहनत कर समिति के सदस्य भगवत कुशवाह, गोपाल कुशवाह, काशीराम कुशवाह, गंगाराम, बनवारी, राजू, हरिलाल, रिंकू कुशवाह, पहलू कुशवाह, सत्येन्द्र शिवहरे, मोहन सिंह आदि भक्त मां के दरबार को भव्यता के साथ सजाएं हुए हैं।

अन्य स्थानों पर भी सजे मॉं के दरबार

वहीं शहर के विभिन्न प्राचीन मंदिर राज-राजेश्वरी, कैलादेवी मंदिर, काली माता मंदिर, मॉं हिंगलाज, मौं वैष्णोदवी दरबार, मॉं बीसभुजी दरबार भी सजे है इसके साथ-साथ के शहर के अनेकों स्थानों पर भी कई मंदिरों में मां की आराधना के लिए लोग सुबह-शाम आ रहे हैं। जिस कारण शहर में चहल-पहल का नजारा देखने को मिल रहा है। वहीं बहुत सी जगहों पर मां के  जगराते भी आयोजित किए जा रहे हैं। कल न्यूब्लॉक में आरोग्य कुटीर द्वारा दिल्ली से आए कलाकारों द्वारा मां के जगराते का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने मनमोहक झाकियों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। सुबह तक चले जगराते में शहर के अनेकों भक्तों ने भाग लिया और भजन गायकों के भजनों का आनंद उठाया।

गांधी पार्क में डांडिया महोत्सव की धूम

शिवपुरी। नगर के गांधी पार्क मैदान में इन दिनों नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मानव वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस आयोजन में खासतौर पर डांडिया महोत्सव आयोजित किया जाता है। जिसे देखने के लिए नगर के कोने कोने से नर-नारी और बच्चे देर रात तक गांधी पार्क में मौजूद रहते हैं। सोसायटी की ओर से महिला और बच्चों के बैठने की खास व्यवस्था की गई है। डांडिया स्थल पर सपरिवार आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष तरजीह दी जाती है जबकि युवा बाहर से डांडिया का आनंद उठाते हैं। इससे पहले प्रतिदिन सामूहिक आरती की जाती है।

गांधी पार्क में जगराता आज

माता का विशाल जागरण गांधी पार्क में 8 अक्टूबर की रात आयोजित होने जा रहा है। बाहर से आए कलाकार जागरण में माता भेंटों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने की खास व्यवस्था की गई है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!