मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर विशाल रामकथा आज से

शिवपुरी- प्रसिद्ध हनुमान मंदिर मंशापूर्ण पर आगामी 2 अक्टूबर से भव्य रामकथा का वाचन साध्वी किशोरीदासी जी महाराज (लक्ष्मीबाई) के श्रीमुख द्वारा किया जाएगा। रामकथा हेतु भव्य कलश यात्रा 2 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से निकलेगी।

मंशापूर्ण मंदिर के पुजारी अरूण शर्मा ने दी जानकारी में बताया कि रामकथा का विधिवत शुभारम्भ 2 अक्टूबर को विशाल कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा हेतु भक्तों द्वारा घर घर भ्रमण कर तैयारियां की जा रही हैं। कलश यात्रा राजेश्वरी मंदिर से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई प्रसिद्ध हनुमान मंदिर मंशापूर्ण पर पहुंचेगी जहां विधि विधान से पूजन उपरातं रामकथा शुरू होगी। कथा का वाचन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक होगा। रामकथा दिनांक 2 अक्टूबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेगी। भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर रामकथा का धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!