मोबाइल की दुकानों पर पुलिस का छापा

shailendra gupta
शिवपुरी। शहरभर में इन दिनों मोबाइलों की दुकानों पर कम्प्यूटर और लेपटॉपों के माध्यम से मोबाइल में डाउनलोडिंग का धंधा जोरों पर चल रहा है जो कॉपीराईट एक्ट के तहत एक अपराध है। कल कोतवाली पुलिस को ऐसी ही सूचना मिली।

जिस पर पुलिस ने दो दुकानों पर छापामार कार्रवाई की और वहां से दुकान संचालकों को गिरफ्तार कर कम्प्यूटर और लेपटॉप जप्त किए हैं। दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 63, 68 ए कॉपीराईट एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली टीआई विनायक शुक्ला को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि शहर के नबाव साहब रोड पर स्थित दिलीप मोबाइल का संचालन रामकृष्ण पुत्र नारायण सिंह धाकड़ उम्र 28 वर्ष अपनी दुकान पर मोबाइलों में गाने और वीडियो डाउनडोल कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने जब दुकान पर छापा मारा तो दुकान संचालक रामकृष्ण मोबाइलों में डाउनलोडिंग कर रहा था।

उसी समय पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसका लेपटॉप बरामद कर लिया। वहीं  दूसरी सूचना पुराने बस स्टेण्ड क्षेत्र में पंजाब मोबाइल की दुकान की मिली जिस पर पुलिस ने वहां भी छापामार कार्रवाई की और आरोपी दुकान संचालक जाकिर पुत्र जहूर खां उम्र 28 वर्ष निवासी मोती बाबा मंदिर रोड को गिरफ्तार कर लिया और डाउनलोडिंग में प्रयुक्त किया जाने वाला कम्प्यूटर भी जप्त कर लिया।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!