कार ने मारी बाईक चालक को टक्कर, हालत गंभीर

shailendra gupta
शिवपुरी- शहर में इन दिनों हाईवे की हालत बहुत खस्ता है जिसके चलते आए दिन वाहनों की गति भी धीमी है लेकिन गत दिवस एक कार चालक ने अपने वाहन को इन गढ्ढों से बचाते हुए तेज र तार में भगाया तो वहीं रोड पर बाईक पर जा रहे बाईक चालक को इस कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे युवक को गंभीर चोटें आई और उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना देहात थानांतर्गत आने वाले वाले नेशनल हाईवे क्रमांक 03 पर भैया होटल के समीप की है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है 

जानकारी के अनुसार घायल चालक के परिजनों ने बताया कि विनोद पुत्र गोपाल कुशवाह निवासी ग्राम रायश्री उम्र 18 वर्ष बड़ौदी आटा लेने के लिए बाइक से जा रहा था तभी हाइवे पर स्थित भैया होटल के पास एक अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी।

 जिससे विनोद बुरी तरह घायल हो गया घायल बालक को मुंह  और पैरों में गंभीर चोट बताई जा रही है। जिनाका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।  बताया गया है कि बाईक सवार युवक तो अपनी गाड़ी को धीमी गति से चला रहा था लेकिन कार चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया और उसने बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे यह घटना घटित हुई। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!