खिलाडिय़ों ने किया ध्यानचंद को याद

शिवपुरी-देश के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद का जन्मदिन गुरुवार को स्थानीय तात्याटोपे खेल मैदान में समारोह पूर्वक मनाया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मप्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में एक हॉकी मैच का आयोजन भी किया गया।
बाद में उपस्थित सभी खिलाडिय़ों ने हॉकी के जादूगर को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी एमके धौलपुरीए वकार खानए उसेर आइदलए वसीम खानए गिरीश मिश्राए कमल बाथमए दीपिका आर्यए जाहिद खानए सुरेश पाठकए नूर मोह मदए जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र सिंह तोमर, राजू जाट आदि खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में हॉकी कोच गीता लखेरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!