नि:शक्त नव दंपत्ति को मिली 25 हजार रूपयें की प्रोत्साहन राशि

शिवपुरी। राज्य शासन द्वारा प्रारंभ की गई नि:शक्त विवाह प्रोत्साह योजना के अंतर्गत आज सामाजिक न्याय विभाग द्वारा श्री सुरेन्द्र बंशकार और सविता वंशकार को 25 हजार रूपयें की प्रोत्साहन राशि सीनियर सिटीजन श्री दामोदर प्रसाद धाकड़ द्वारा प्रदान की गई।

उप संचालक सामाजिक न्याय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र वंशकार और रविता वंशकार दोनों अस्थि वादिक विकलांग होने के बावजूद अपने सुखमय जीवन के लिए दांपत्य बंधन में बंधे है। उक्त नव दंपत्ति के सुखमय जीवन की कामना करते हुए राज्य शासन की नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत राशि प्रदान की गई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!