ग्वाल समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

shailendra gupta
शिवपुरी। ग्वाल समाज द्वारा रंगों के त्यौहान होली के पावन पर्व पर होली मिलन समारोह का आयोजन गत दिवस लुधावली स्थित ग्वाल धर्मशाला पर किया गया। यहां ग्वाल समाज की तीनों बस्तियों घोसीपुरा, ठकुरपुरा व लुधावली के सभी ग्वाल बन्धुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली के पर्व की बधाई और शुभकामनाऐं दी।

इस अवसर पर लुधावली ग्वाल समाज द्वारा सभी ग्वाल बन्धुओं के लिए ठण्डाई की व्यवस्था भी की गई जिसका वितरण सभी महिला व पुरूषों सहित बच्चों में किया गया। इस ठण्डाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों में फूलचन्द्र ग्वाल फौजी, बृजेश ट्रांसपोर्ट वाले, नन्दू ग्वाल, दिलीप ग्वाल आर्मी, कमलेश ग्वाल किराना वाले, बलवीर ग्वाल, रवि, राजा, ओमप्रकाश, मोनू, पत्रकार राजू ग्वाल, मुकेश, अशोक, मनोज, धन्नू, मनीष सहित लुधावली के सभी ग्वाल बन्धुओं ने अपना योगदान दिया और घोसीपुरा व ठकुरपुरा से आए ग्वाल बन्धुओं का आत्मीय स्वागत गुलाल लगाकर किया। इसी प्रकार से घोसीपुरा एवं ठकुरापुरा की बस्तियों में भी ग्वाल धर्मशाला पर होली मिलन समारोह के माध्यम से सामाजिक परिचर्चा एवं समाज विकास के मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श हुए।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!