पाल युवा महासभा शिवपुरी की बैठक कल चिंतहरण मंदिर पर

shailendra gupta
शिवपुरी। अखिल भारतीय पाल महासभा की युवा ईकाई शिवपुरी की एक बैठक  31 मार्च को दोपहर 1 बजे से चितंाहरण मंदिर पर आयोजित की गई है। इस बैठक में आगामी 31 मई को आयोजित किए जाने वाले अहिल्या बाई होल्कर जयंती समारोह की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी साथ ही समारोह समिति का गठन कर सदस्यता अभियान की प्रगति देखी जाएगी।

विदित है कि अखिल भारतीय पाल महासभा की युवा ईकाई शिवपुरी द्वारा देवी अहिल्याबाई जयंती समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियाँ शुरू कर दी हैं इसी क्रम में युवा टीम द्वारा हर माह एक बैठक  आयोजित कर जयंती के आयोजन हेतु युवा साथियों को अधिक से अधिक संख्या में आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। 

31 मार्च को चिंताहरण मंदिर पर होने वाली बैठक में भी जयंती समारोह तैयारियों पर चर्चा की जाएगी साथ ही एक आयोजन समिति का गठन भी किया जाएगा और सदस्यता अभियान की प्रगति भी देखी जाएगी। पाल युवा महासभा शिवपुरी के सदस्यों ने जिले भर के युवा साथियों से अधिक से अधिक संख्या में इस बैठक में उपस्थित होने की अपील की है जिससे आगामी 31 मई को होने वाले अहिल्याबाई देवी जयंती समारोह को बृहद स्तर पर मनाया जा सके।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!