क्षत्रिय महिला ने स्व.आशा सिंह के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

शिवपुरी-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला प्रदेश इकाई द्वारा गत दिवस पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की धर्मपत्निी स्व.श्रीमती आशा सिंह के निधन पर शिवपुरी में इंदिरा नगर स्थित अपने निवास पर शोकसभा आयोजित कर क्षत्रिय महिला इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह चौहान ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वाली अन्य महिलाओं में क्षत्रिय महिला प्रदेश इकाई की श्रीमती रामपति परिहार, मुन्नी चौहान, मधु राठौड़, अमिता जादौन, मीरा कुशवाह, ममता राठौड, ममता सेंगर, मीरा सिकरवार, मनोरमा भदौरिया, ममता चौहान, मुन्नी तोमर, कमलेश चौहान व संघ्या बघेल आदि ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह चौहान ने स्व.श्रीमती आशा सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उन्हें नारी शक्ति के रूप में निरूपित किया। 

इस अवसर पर अन्य प्रदेश महिला पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचारों के माध्यम से स्व.श्रीमती आशा सिंह के निधन पर विचार व्यक्त किए। अंत में दो मिनिट का मौन धारण कर मृतात्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

बैराड़ में कांग्रेसियों ने दी आशा सिंह को श्रद्धाजंलि

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नि आशा सिंह का आकस्मिक निधन पर बैराड़ के कांग्रेसी नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मशांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। संवेदना व्यक्त करने वालों में वरिष्ट कांग्रेस नेता माताचरण शर्मा, प्रणव शुक्ला, रामपाल वकील, विजय यादव, राजकुमार शर्मा, विनोद शर्मा, राकेश गोयल, प्रदीप पाराशर, गोपी रावत, सेठ मेवालाल, कैलाश रावत, रमेश यादव, अशोक बेडिया, अवतार सिंह गुर्जर, श्रीनिवास शर्मा, रमेश जाटव, डॉ. रामदुलारे यादव, शिवकुमार पाठक, रमेश राठौर, नरेन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित थे।