महिला दिवस पर सगे भाईयों ने किया विवाहिता से गैंगरेप

शिवपुरी। 8 मार्च को जहां पूरा देश अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा था वहीं करैरा अनुविभाग के ग्राम फतेहपुर में एक विवाहित महिला को दो सगे भाईयों ने मिलकर एक विवाहिता अपनी हवश का शिकार बना लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया।

अभी हाल ही में दिल्ली में चलती बस में हुए गैंगरेप की घटना से देश उभरा ही नहीं उसके बावजूद भी शिवपुरी जिले में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीडऩ की घटनाओं का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है। कल हुई इस गैंगरेप की घटना ने पूरे समाज को शर्मसार कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दोपहर एक विवाहिता संध्या(परिवर्तित नाम) पत्नि गब्बर सिंह परिहार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम फतेहपुर के साथ दो सगे भाईयों रणवीर सिंह और लोकपाल सिंह पुत्रगण बाबू सिंह ने मौके का फायदा उठाकर संध्या के घर में घुसकर बारी-बारी से बलात्कार कर दिया और वहां से भाग निकले।

घटना के समय पीडि़त महिला घर में अकेली थी और उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था और उसका बच्चा गांव में खेल रहा था। जिसका फायदा दोनों भाईयों ने उठाया और इस शर्मनाक घटना को अंजाम दे दिया। बाद में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में दोनों भाईयों रणवीर सिंह और लोकपाल के विरूद्ध धारा 376 (2) जी 450 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!