नशीली स्प्रे सूंघाकर चोरों ने की चोरी की वारदात, डेढ़ लाख का माल पार

shailendra gupta
शिवपुरी 30 मार्च का. शहर में चोरों ने अब तक घर में चुपके से घुसकर चोरी की वारदातों केा अंजाम दिया लेकिन बीती रात्रि को शहर की शिवशक्ति नगर कॉलोनी में एक शिक्षक के घर घुसे चोरों ने चोरी करने के लिए पूरे परिवार के सदस्यों पर नशीला स्प्रे छिड़कर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे डेढ़ लाख रूपये के जेबरात और नगदी लेकर चोर भाग निकले। सुबह घर के सदस्य बेहोशी की हालत में मिले। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूछताछ शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाशचंद मौर्य फतेहपुर स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। कल रात करीब 1 बजे वह अपने पूरे परिवार सहित टीबी देखकर सो गए। तभी रात्रि करीब दो और तीन बजे के आसपास चोरों ने घर के  मुख्य दरवाजे में धक्का देकर खोल लिया और घर में प्रवेश कर गए। प्रवेश करते ही वहां सो रहे प्रकाशचंद मौर्य और उनकी मां लाडोबाई पर नशीला स्प्रे छिड़क दिया जिससे उनकी नींद नहीं खुली। 

उसके बाद चोर अंदर वाले कमरे में जहां प्रकाश की दो पुत्री प्रिया और हिना और पुत्र विनय सो रहा था। उन पर भी चोरों ने स्प्रे छिड़क दिया और अलमारी का दरवाजा तोड़कर उसमें रखे दो चांदी के चूड़े 10 तौला, 4 करधौनी, 2 जोड़े पायजेब, 2 सोने की अंगूठी बजनी 1 तौला, 1 सोने की चैन बजनी 1 तौला, 1 जोड़े कान के टॉक्स, चांदी का गुच्छा, 2 हजार रूपये नगदी सहित करीब डेढ़ लाख रूपये का लेकर भाग गए। रात्रि के समय प्रिया शौच के लिए उठी तो उसने घर का पूरा सामान बिखरा हुआ देखा। 

लेकिन वह बेहोशी की हालत में थी। उसने अपने अन्य परिवारजनों को उठाना चाहा, लेकिन गहरी नींद में होने के कारण वह जागे नहीं और वह भी सो गई। सुबह जब थोड़ा-थोड़ा होश आया तो उन्होंने इसकी जानकारी अपने पड़ौसियों को दी। पड़ौसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाते ही फिजीकल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और प्रकाशचंद सहित परिवारजनों से पूछताछ शुरू कर दी।

चोरी करते चोर को देखा, नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण ले भागा चोर

शिवपुरी 30 मार्च का. जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में विगत दिवस एक युवक ने फरियादी के घर में घुसकर 50 हजार रूपये नगदी और सोने चांदी के जेबरातों की चोरी कर ली। लेकिन घर में मौजूद महिला ने उसे भागते हुए देख लिया और समझौता न होने के बाद फरियादी ने पुलिस की शरण ली और आरोपी के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज करा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी रामदयाल पुत्र बद्री बघेल ग्राम टीला खुर्द में अपने परिवार सहित रहता है। वह 25 मार्च को किसी काम से अपनी पत्नि गीता को घर में छोड़कर चला गया था। तभी रात्रि करीब 8 बजे गीता किचिन में खाना बना रही थी उसी समय गांव का युवक सोनू पुत्र जमुना बल्लभ निवासी टीला खुर्द उसके घर में घुस आया और उसके कमरे में रखे करीब 50 हजार रूपये नगदी सहित सोने-चांदी के जेबरात कुल 92609 रूपये के लेकर भागने लगा। तभी गीता ने उसे देख लिया। बाद में इसकी सूचना उसने गांव वालों को दी तो गांव वालों ने आरोपी सोनू को बुलाकर चोरी किया सामान वापिस देने के लिए दवाब बनाया, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इसके बाद कल फरियादी रामदयाल ने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी की शिकायत दर्ज करा दी।

शराबी ने तलवार लेकर मचाया उत्पात

शिवपुरी 30 मार्च का.जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में कटरा मोहल्ला में एक युवक शराब के नशे में धुत होकर तलवार लेकर उत्पात मचा रहा था। जिसकी शिकायत किसी ने थाने में कर दी। उसके बाद पुलिस ने उत्पात मचाने वाले शफीक पुत्र जब्बार खां उम्र 24 वर्ष निवासी कटरा मोहल्ला को तलवार सहित दबोच लिया और उसके विरूद्ध 25 बी आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!