महाजनसम्पर्क अभियान की तैयारियां: प्रदेश महामंत्री लालसिंह आर्य लेंगें बैठक

शिवपुरी- भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 फरवरी से प्रारंभ होने जा रहे महाजनसम्पर्क अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक आज प्रात: 11:00 बजे भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न होगी।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि 25 फरवरी संत रविशंकर जयंती से प्रारंभ होने जा रहे भाजपा के महाजनसम्पर्क अभियान की तैयारियों को मूर्त रूप देने के लिए भाजपा की महत्वपूर्ण जिला बैठक लेने के लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री लालसिंह आर्य आज शिवपुरी पहुंचेंगें और भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगें। उक्त बैठक में 25 फरवरी से 20 मार्च तक चलने वाले भाजपा के महाजनसम्पर्क अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। 

भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि महाजनसम्पर्क अभियान के अंतंर्गत भाजपा कार्यकर्ता म.प्र. की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगें तथा भाजपा कार्यकर्ता एक तुलनात्मक पत्रक भी इस अभियान में गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाएंगें जिसमें 2003 में कांग्रेस के जमाने में म.प्र. की बीमारू राज्य वाली स्थिति और अब भाजपा के कार्यकाल में अग्रणी, समृद्ध और खुशहाल विकास की तेज रफतार पकडते म.प्र. के सकारात्मक परिवर्तन को जनता-जनार्दन के समक्ष रखेंगें।

 इस अभियान के प्रभावी संचालन के लिए पूरे जिले को 100 सेक्टरों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक सेक्टर में 10 सदस्यों की एक टीम का गठन किया जा रहा है जो जिले की सभी 614 गा्रम पंचायतों तक इस अभियान को सुनियोजित तरीके से चलाने का काम करेंगी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!