औंकारेश्वर और राधौगढ़ के बाद अब नरवर पर सबकी नजर

शिवपुरी-शिवपुरी जिले की नरवर नगर पंचायत में अध्यक्ष एवं विभिन्न वार्ड पार्षदों के लिए हो रहे चुनावों में भाजपा पर कांग्रेस भारी पड़ रही है। भाजपा ने यहां जिनेन्द्र जैन बल्लो को मैदान में उतारा है जबकि दूसरी ओर कांग्रेस ने भाजपा छोड़कर आए मनोज माहेश्वरी को टिकिट दिया है। भाजपा के लिए नरवर नगर पंचायत का चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्र बन गया है।

कारण यह है कि अभी हाल ही में प्रदेश के राधौगढ़ और ओंकारेश्वर में नगर पंचायत के चुनावों में भाजपा को कांग्रेस से हार मिली है और यहंा की हार ने भाजपा को परेशानी में डाल दिया है। कांग्रेस नरवर में भी बढ़त ना बना ले इसलिए प्रदेश स्तर के भाजपा नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही है। इन्हीं चिंताओं के बीच भाजपा ने नई रणनीति के तहत नरवर चुनाव में पूरी ताकत लगा दी है। नरवर में इस समय भाजपा के कई जिला पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मोर्चा संभाले हुए है। इसके अलावा आने वाले समय में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता यहां प्रचार को आऐंगें। नरेन्द्र सिंह तोमर भी 14 जनवरी को नरवर आ रहे हैं। 

कुल मिलाकर भाजपा यहां कांग्रेस को बढ़ते हुए देखना नहीं चाहती है इसलिए पूरी रणनीति के तहत भाजपा ने दम लगा दी है। भाजपा के लिए यहां सबसे बड़ी मुसीबत जिनेन्द्र जैन उर्फ बल्लो का यहां जनाधार ना होना एक समस्या है। बल्लो को टिकिट दिलाने में यहां के प्रभारी बनाए गए और कोलारस विधायक देवेन्द्र जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसलिए बल्लो को भाजपा से टिकिट मिला मगर कांग्रेस से मनोज माहेश्वरी जैसे उम्मीदवार ने मैदान संभाला है। उसका यहां अच्छा खासा वर्चस्व है। पूर्व में वह भाजपा में रहे है टिकिट आवंटन में उनकी उपेक्षा के कारण उन्होंने भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस का दामन थाम लिया। 


भाजपाईयों ने संभाला नरवर में मोर्चा 


भाजपा की जीत के लिए जिले के अधिकतर भाजपा नेता और पदाधिकारी मोर्चा संभाल चुके है। चुनाव प्रभारी देवेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर रावत, संगठन मंत्री श्याम महाजन नरवर में ही मोर्चे पर तैनात है। शिवपुरी विधायक माखन लाल राठौर, पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, करैरा विधायक रमेश खटीक भी नरवर में जनता से भाजपा के लिए वोट मांग रहे है। इनके साथ जनभागीदारी अध्यक्ष अजय खेमरिया भी भोपाल से मिले निर्देशों के बाद अपनी पूरी टीम के साथ नरवर में फिल्डिंग जमा रहे है। नरेन्द्र सिंह तोमर का काफी नजदीकी अजय खेमरिया को माना जाता है इसलिए अजय खेमरिया ने यहां भाजपा का वोट बैंक बढ़ाने के लिए अंदरूनी तौर पर नरवर के कुछ वरिष्ठ लोगों की बैठकें उनके घरों पर ली है। जिसमें मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष रीतेश जैन भी उनके साथ रहे हैं। बताया जाता है कि 14 जनवरी को नरवर में नरेन्द्र सिंह तोमर का जो रोड शो हो रहा है उसके बाद यहां भाजपा को बढ़त मिलने के आसार नजर आ रहे है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!