करैरा में रणवीर ने एक बार फिर दिखाई अपनी पकड़, पत्नि को जिताया

शिवपुरी-करैरा कृषि उपज मण्डी के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव में रणवीर रावत ने एक बार फिर से अपनी पकड़ दिखा दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर रावत करैरा मण्डी के अध्यक्ष के चुनाव में अपनी पत्निी श्रीमती उर्मिला रावत को जिताने में कामयाब रहे है।


अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा के ही लोकपाल लोधी ने अपनी पत्नि श्रीमती जनक कुमारी लोधी को मैदान में उतारा था। अध्यक्ष पद के लिए हुई वोटिंग में रणवीर रावत नकी पत्नि ने लोकपाल खेमे को जबर्दस्त ढंग से शिकस्त दी। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद हथियाने के बाद रणवीर रावत ने करैरा में अपनी पकड़ का एक बार फिर से एहसास कराया है। 

उल्लेखनीय है कि रणवीर रावत वर्तमान में भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं और पूर्व में करैरा से भाजपा विधायक रह चुके है। परिसीमन के बाद करैरा विधानसभा क्षेत्र सामान्य सीट से अनुसूचित जाति के कोटे में आरक्षित हो गई। इस कारण से रणवीर रावत को यहां मौका नहीं मिला। करैरा आरक्षित सीट होने के बाद यहां से भाजपा के रमेश खटीक अनुसूचित जाति वर्ग से विधायक है। रणवीर रावत का करैरा विधानसभा क्षेत्र में अच्छा खासा वर्चस्व है। नरवर जनपद पंचायत में तो उनके परिवारीजन कई वर्षों से अध्यक्ष के लिए जीतते आ रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष की पुन: ताजपोशी में प्रमुख दावेदारों में शामिल रणवीर रावत ने करैरा में मण्डी अध्यक्ष की कुर्सी पत्नि उर्मिला रावत को दिलाने के बाद यहां इस सीट को भाजपा के खाते में डाला है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!