मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गैंगरेप की कोशिश

शिवपुरी-शिवपुरी जैसे छोटे शहर में भी महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं रह गई है। आज सुबह घूमने गई एक अधेड़ महिला को बदमाश ने दबोच लिया, लेकिन महिला के चिल्लाने और पड़ौसियों के जाग जाने के कारण बदमाश भाग निकला। लेकिन इस घटना से शिवपुरी में दहशत का वातावरण अवश्य पैदा हो गया।

नागरिकों की प्रतिक्रिया थी कि दिल्ली ही नहीं अब छोटे-छोटे शहरों में भी महिलाएं महफूज नहीं है। आज सुबह साढ़े पांच बजे प्रात: भ्रमण के लिए निकली एक अधेड़ महिला जैसे ही कस्टम गेट पर पहुंची वैसे ही एक बदमाश ने उन्हें दबोच लिया और महिला को पास ही स्थित गली में ले जाने का प्रयास करने लगा। अचानक हमले से हतप्रभ महिला चिल्लाई तो पड़ौसी जाग उठे। यह देखकर बदमाश भाग निकला। इस तरह की घटनाओं से एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे है।