महिला में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली?

shailendra gupta
शिवपुरी-शिवपुरी जिला मुख्यालय से करीब 5 किमी दूर बड़ागांव के नजदीक एक महिला के गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घायल होने का मामला सामने आया है। जो महिला घायल हुई है वह बड़ागांव में अपने ससुराल में आई हुई थी यह महिला कै से घायल हुई, इसको लेकर तमाम तरह की बातें सामने आ रही है। घायल महिला के पति का कुछ बयान है और वहां मौजूद साक्षियों का कुछ अलग ही कहना है।


कुछ लोगों ने बताया है कि इस महिला को यहां प्रशिक्षण में संलग्न अद्र्वसैनिक जवानों की गोली लगी है जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह महिला साईकिल से गिरने से घायल हुई है। कुल मिलाकर पूरा मामला संदेह के घेरे में है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राधा पत्नी जसवीर आदिवासी उम्र 25 वर्ष निवासी कोटा बड़ा गांव अपनी ससुराल में आई हुई थी। बड़ा गांव में आने के बाद इस महिला को घायल अवस्था में कुछ लोगों द्वारा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है यह महिला कैसे घायल हुई, इसके बारे में दो तरह की कहानियां सामने आ रही है। महिला के पति का कहना है कि राधा को यहां प्रशिक्षण में तैनात सैनिकों की गोली लगी है जिससे वह घायल हुई है जबकि दूसरी ओर कुछ लोगों ने बताया है कि साईकिल से गिरने के बाद यह महिला घायल हुई है। 

सूत्र तो यह भी बताते हैं कि जिस समय यह महिला घायल हुई उस दौरान वहां से गुजर रहे अद्र्वसैनिक बल के जवानों ने इस महिला का इलाज भी किया मगर बाद में मामला इस महिला के पति के बयानों के बाद उलझ गया। दूसरी ओर महिला के पति द्वारा पुलिस में किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है इसलिए पूरा मामला संदेह के घेरे में है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!