आचार्य विशुद्ध सागर का नगर प्रवेश पर जोरदार स्वागत

शिवपुरी-प्रसिद्ध जैन संत आचार्य विशुद्ध सागरजी महाराज का आज 15 अन्य दिगम्बर संतों के साथ शिवपुरी में आगमन हुआ। उनके स्वागत में धर्मप्रेमियों ने पलक पावड़े विछाए। जैन संतों का स्वागत करने के लिए विधायक माखनलाल राठौर, प्रहलाद भारती, देवेन्द्र जैन, जिपं अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू, नपाध्यक्ष श्रीमती रिशिका अनुराग अष्ठाना, भाजपा नगरमण्डल के अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन ओमी सहित सैकड़ों लोग ग्वालियर बाईपास पर पहुंचे जहां से जैन संतों की शोभा यात्रा प्रारंभ हुई।

छत्री जैन मंदिर तक लगभग दो किमी लंबी इस शोभा यात्रा में शामिल संतों का स्थान-स्थान पर अगवानी और आरती कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में कलेक्टर आरके जैन और एसपी आरपी सिंह भी शामिल थे।
विदित हो कि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज 15 पिच्छिकाओं के साथ आगरा से पद बिहार करते हुए शिवपुरी आए हैं। आज सुबह संतों ने गाराघाट से पद बिहार किया और सुबह 9:30 बजे ग्वालियर बाईपास पर पहुंचे जहां उनकी अगवानी के लिए धर्मप्रेमियों का तांता लगा हुआ था। जिन्होंने जैन धर्म और महाराजश्री की जय-जयकार में आकाश गुंजा दिया। इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गों से जैन संतों की शोभा यात्रा निकाली गई।  

स्थान-स्थान पर धर्मप्रेमियों ने संतों की आरती उतारकर उनसे आर्शीवाद ग्रहण किया। शिवपुरी में कुछ दिनों तक धर्मोपदेश देने के बाद विदिशा में होने जा रहे पंचकल्याणक महोत्सव में भागीदारी करेंगी। आचार्यश्री के साथ मुनि विश्ववीर सागर, मुनि मनोज्ञ सागर, मुनि प्रमेय सागर, मुनि प्रसम सागर, मुनि अनुपम सागर, मुनि सुप्रभ सागर, मुनि सुब्रत सागर, मुनि सुयश सागर, मुनि अनुत्तर सागर, मुनि अरिचित सागर, मुनि आदित्य सागर, मुनि अप्रमित सागर, मुनि आस्तिक्य सागर और मुनि आराध्य सागर भी हैं। जैन मंदिर पहुंचने के पश्चात महाराजश्री ने विधायक देवेन्द्र जैन के निवास स्थान को पवित्र करते हुए वहां आहार ग्रहण किया। इसके बाद जैन आचार्य विशुद्ध सागरजी महाराज के प्रवचन हुए। जिसका धर्मप्रेमियों ने लाभ उठाया।

नपाध्यक्ष ने किया जैन मुनियों का स्वागत


शिवपुरी - देश के ख्याति प्राप्त जैन संत आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का अन्य संतो के साथ शिवपुरी नगर प्रवेश के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति रिशिका अनुराग अष्ठाना ने ग्वालियर वायपास पर महाराज जी का स्वागत किया उन्होने महाराज जी की आतरती कर उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया। इस मौके पर भाजपा नेता अनुराग बहादुर अष्ठाना, विधायक माखनलाल राठौर, विधायक देवेन्द्र जैन, भरत अग्रवाल, रत्नेश जैन, मथुरा प्रजापति के अलावा भारी तदाद मेेंं भक्त जनों की भीड उपस्थित थी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!