कांग्रेस जिलाध्यक्ष को शोक

शिवपुरी-जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव की गुडग़ांव के बेदांता अस्पताल में बाईपास सर्जरी हुई उसी दौरान उनकी वयोवृद्ध मां पार्वतीबाई का ग्राम तरावली में निधन हो गया।

उनका अंतिम संस्कार जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री यादव की अनुपस्थिति में उनके भाईयों कप्तान सिंह और जगन्नाथ सिंह यादव ने किया। श्री यादव की मां के निधन पर अनेक लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जिला कांगे्रस उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, हरिवल्लभ शुक्ला, हरवीर सिंह रघुवंशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र शिवहरे, श्रीराम गौड़ गुड़ा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, लक्ष्मीनारायण धाकड़, विजय शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अन्नी शर्मा, केशव सिंह तोमर, संदीप माहेश्वरी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना ईश्वर से की है। उनकी मां श्रीमती पार्वतीबाई की उठावनी कल दिनांक 29 दिसम्बर को ग्राम तरावली में होगी। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!