देवास में होगी 29-30 को भारत जानो राष्ट्रीय प्रतियोगिता

शिवपुरी- मध्य भारत उत्तर प्रांत की भारत जानो राष्ट्रीय प्रतियोगिता  देवास में 29-30 दिसंबर को आयोजित होने जा रही है। भाविप शाखा वीर तात्याटोपे शिवपुरी की टीम से सीनियर वर्ग में पहला स्थान हासिल करने वाले केन्द्रीय विद्यालय के अंनन्य सिंघल एवं शुभम प्रताप प्रतियोगिता में भागीदारी करेगें।

इससे पूर्व ग्वालियर के बोस्टन कॉलेज में भारत जानो प्रांतस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई थी जिसमें उक्त दोनों ने प्रथम स्थान प्राप्तकर शिवपुरी का नाम रोशन किया था।  वीरतात्याटोपे शाखा के अध्यक्ष उमेश शर्मा, सचिव कपिल भाटिया, प्रांतीय संयोजक नीरज अग्रवाल ने यह जानकारी दी।