ITBP प्रशिक्षण केन्द्र में दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

शिवपुरी- हम जिस देश में रह रहे है उस देश की सेवा के लिए ही हम सेना में शामिल होते है सेनानी देश की सेवा को पहला कर्तव्य समझकर अपने कर्तव्य का निर्वाह करें, आज 758 नव आरक्षक जिन्होंने आईटीबीपी की मुख्य धारा में शामिल होने का गौरव पाया है वह धन्य है क्योंकि सेना में आकर देश सेवा करना स्वयं को गौरान्वित महसूस करने जैसा है सभी नव आरक्षक अपने पद व गोपनीयता के साथ पूर्ण ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वाह करें यही मेरी आशा है।

यह प्रेरकीय उद्बोधन  दे रहे थे आई.टी.बी.पी.(भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल)प्रशिक्षु प्रशिक्षण केन्द्र करैरा के दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी.के.मौर्य महानिरीक्षक आई.पी.एस. (यू.पी.कॉडर 1990) जो 758 नव आरक्षकों को देश सेवा करने का संकल्प दिलाकर उन्हे अपने कर्तव्य का बोध करा रहे थे। इस अवसर पर आर.टी.सी.करैरा के सुसज्जित परेड प्रांगण में परेड का मुख्य अतिथि द्वारा निरीक्षण कर सलाली ली। समारोह में केन्द्र के प्रमुख प्रकाश सिंह डंगवाल डीआईजी ने परेड की सराहना करते हुए इन सेनानियों के कठिन परिश्रम का उत्साहवर्धन किया। 

परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री डंगवाल उप महानिरीक्षक तथा अन्य अधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि  श्री मौर्य का का स्वागत किया गया तत्पश्चात परेड की कार्यवाही प्रारंभ की। लय व ताल के अनुशासन में बद्व 10 प्लाटूनों की इस परेड ने परेड कमाण्डर सिं.जीडी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कंधे से कंधा मिलाकर पहले धीमी चाल में फिर तेज चाल से मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस अवसर पर परेड तथा उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए आरटीसी करैरा के प्रमुख प्रकाश सिंह डंगवाल ने कहा कि इन प्रशिक्षओं को 44 सप्ताह का कड़ा प्रशिक्षण, बैटल क्राफ्ट, हथियार, फील्ड क्राफ्ट, मैप रीडिंग, प्रतिविद्रोहिता, ड्रिल, रॉक क्लाईमिंग, जूडो कराते एवं कम्प्यूटर में दिया गया है। कठिन प्रशिक्षण की भट्टी में तपकर ही ये प्रशिक्षणार्थी कुन्दन बने है। 

समारोह में मुख्य अतिथि श्री मौर्य द्वारा प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सर्वोत्तम आंके गए प्रशिक्षणार्थी का उत्साहवर्धन हेतु पुरूस्कृत किया गया। जिसमें सि.जीडी रिक्रूट पंकज सिंह 7वीं वाहिनी को बैच का सर्वोत्तम प्रशिक्षणार्थी, जीडी लोकेश कुमार 42वीं वाहिनी को अचूक निशाना भेदकर फायरिंग में प्रथम स्थान पर, शारीरिक प्रशिक्षण में सि.जीडी अमर सिंह 35वीं वाहिनी हथियार प्रशिक्षण में, सि.जीडी मोहित कुमार सिंह तृतीय वाहिनी तथा ड्रिल में सि.जीडी सुरेन्द्र कुमार 41वीं वाहिनी द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी का खिताब दिया गया। इस अवसर को चिरस्मरणीय बनाने हेतु प्रकाश सिंह डंगवाल डीआईजी द्वारा मुख्य अतिथि श्री मौर्य को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। 

समारोह में मधुर बैण्ड धुन, मनोहारी धुनों को बजाकर सबका मनोरंजन किया गया वहीं नव आरक्षकों द्वारा जूडो कराते तथा एग्जीविशन ड्रिल का आकर्षक प्रदर्शन भी किया गया। अंत में महेश काला सेनानी प्रशिक्षण द्वारा उपस्थित अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों, मीडिया बन्धुओं व अन्य उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। 

71 किलो के पुष्पाहार से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत 


शिवपुरी-प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गत दिवस शिवपुरी जिले के नरवर में अन्त्योदय में पधारने पर स्थानीय भाजपा मण्डल द्वारा भव्य ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष संजीव जैन सिंघई, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवल सिंह गुर्जर, डॉ.मनोज माहेश्वरी, सुरेन्द्र जैन (बण्टी), जिनेन्द्र जैन (बल्लो), पंचम सिंह रावत, रामनिवास रावत, भानू चौहान, चौधरी विकास जैन, राधेश्याम शिवहरे, भरत जैन सर्राफ, भगवान सिंह रजक द्वारा 71 किलो के पुष्पहार से सुज्जित माला पहनाकर मुख्मंत्री शिवराज सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह से स्वयं श्री चौहान भी अभिभूत हुए और उन्होंने नरवर मण्डल को अपनी शुभकामनाऐं दी।