शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में गौशाला में आज सुबह एक प्लॉट पर
कब्जा करने को लेकर चार लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की लात घूसों से मारपीट
कर दी। मारपीट के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले
में चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 323, 506 बी 34 के तहत मामला दर्ज
कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 बजे मूलचंद पुत्र सोनू जाटव अपने प्लॉट पर खड़ा था। तभी आरोपी सलीम खान, मूसा, लंबू खां, अखबर खां निवासी गौशाला वहां आ धमके और मूलचंद के प्लॉट पर कब्जा करने लगे। जब मूलचंद ने कब्जा करने से रोका तो चारों आरोपियों ने एक राय होकर मूलचंद की लात घूसों से मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले।