रोटरी क्लब का मेगा स्वास्थ्य शिविर आज

shailendra gupta
शिवपुरी। समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब शिवपुरी के तत्वाधान में एक विशाल मेगा स्वास्थ्य शिविर आज रविवार को स्थानीय परिणय वाटिका शिवपुरी में आयोजित किया जा रहा है।
 प्रात: 11 बजे से आयोजित होने वाले शिविर के बारे में जानकारी देते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेश जैन पत्ते वाले व सचिव अमिताभ त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से बताया कि शहर में पहली बार विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित रोगियों के लिए ऐसा शिविर आयोजित होने जा रहा है जहां एक ही दिन में एक ही समय में सभी रोगियों के विभिन्न प्रकार के रोगों का परीक्षण प्रदेश भर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा।

शिविर में नाक, कान, गला, हृदय, लीवर, शिशु व स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाऐं देने शिवपुरी आ रहे है। सभी रोगियों से आग्रह है कि वह पंजीयन कराकर रोटरी क्लब द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का लाभ लें और अपने रोगों का परीक्षण कराकर क्लब द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं का लाभ उठाऐं। इस अवसर पर क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण भी अपनी सेवाऐं शिविर में देंगे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!