खड़े ट्रक में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर तीन भैंसों की मौत

shailendra gupta
0


शिवपुरी।  सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग 4 बजे खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक द्वारा टक्कर मार देने से ट्रक में लदी तीन भैसों की मौत हो गई वहीं चालक व क्लीनर सहित पांच लोग घायल हो गए। ऐसा बताया गया है कि सुभाषपुरा थाना में पदस्थ कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा उक्त ट्रक को अवैध रूप से बसूली करने के लिए रोक रखा था। उसी समय पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 06 ई 5259 फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज से 9 भैंसें ट्रक में लादकर अशोक नगर के लिए जा रहा था। तभी सुभाषपुरा थाने में पदस्थ कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा ट्रक को रोक लिया गया। पुलिस द्वारा अवैध रूप से तीन सौ रूपए की मांग की जा रही थी। ट्रक क्लीनर पुलिस कर्मचारियों को 100 रूपए दे रहा था। लेकिन पुलिसकर्मी 300 रूपए से कम लेने को तैयार नहीं थे। 

पुलिस कर्मी और क्लीनर में मूंहबाद हो रहा था तभी पीछे से दूसरे ट्रक ने आकर टक्कर मार दी। जिसमें ट्रक में लदी नौ भैसों में से 3 की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं ट्रक का क्लीनर कुंदन सिंह पुत्र रणवीर सिंह जाट उम्र 24 वर्ष निवासी नगला कलूआ फिरोजाबाद तथा चालक सुखबीर सिंह उम्र 35 वर्ष तथा ट्रक में भैंस ले जा रहे गंगाराम साहू निवासी अशोकनगर उम्र 35 वर्ष राजेन्द्र पुत्र हरी सिंह निवासी अशोक नगर और महावीर प्रसाद, लखन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से अरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!