पार्षद हुए लामबंद नपा अध्यक्ष व जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

shailendra gupta
0


शिवपुरी।  गत दिवस वार्ड 25 के पार्षद नीरज बेडिय़ा द्वारा आमरणअनशन किए जाने के बाद शिवपुरी के अधिकांश पार्षद लामबंद हो गए हैं। संयुक्त रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रिशिका अष्ठाना व जिलाधीश आरके जैन को दिए गए एक ज्ञापन के माध्यम से सीएमओ तथा स्वास्थ्य अधिकारी अशोक शर्मा के निलंबन तथा कराए गए निर्माण कार्यो की जांच की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि नगर पालिका में सीएमओ पीके द्विवेदी तथा स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचारों के विरूद्ध जांच की मांग हेतु अनशन पर बैठे पार्षद नीरज बेडिय़ा के समर्थन में सभी पार्षद हैं। ज्ञापन के माध्यम से उक्त दोनों अधिकारियों के विरूद्ध इनके द्वारा कराए गए कार्य की जांच कराने की मांग की है। लेकिन नगर पालिका अधिकारी जांच करने से कतरा रहे हैं। तथा जिन पीआईसी सदस्यों को जांच समिति में लिया था। उन पर यह अधिकारी जांच रिपोर्ट उनके पक्ष में देने के लिए दवाब बना रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में पार्षद इन्द्रा राठौर, मीना मुकेश आर्य, अनीता भार्गव, शकुन भदौरिया, भोपाल सिंह दांगी, रामबाई, रत्नेश जैन सहित अन्य पार्षद शामिल हैं।  

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!