जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने किया

shailendra gupta
0


शिवपुरी।  जिला महिला कांग्रेस कमेटी के बैनरतले 5 सितंबर शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर नगर की 5 से अधिक महिला शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय झांसी रोड शिवपुरी पर मंगलवार की शाम यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

 जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस नीलू शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि देश की प्रगति में शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान है और देश की भावी पीढी का भविष्य बनाने की महती जिम्मेदारी भी इन्हींं के हाथों में रही है, यही वजह है कि देश ने शिक्षा के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में अब तक अनेक सौपान तय किए हैं। इस योगदान में महिलाओं की भागीदारी कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण रही है क्योंकि महिलाओं ने घर की चाहर दीवारी लांघकर शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करके शिक्षा के जरिए बच्चों का भविष्य बनाने में जोरदारी से प्रयासकर अपने आपको साबित किया है। 

यही वजह है कि महिला कांगे्रस इस खास दायित्व को बेहतर ढंग से निभाने वालीं शिक्षिकाओं का सम्मान करके अपने आपको गौरवान्वित मेहसूस कर रही है। उक्त अवसर पर अन्य महिला नेत्रियों ने भी उपस्थितजनों को संबोधित किया।  महिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी का यह कार्यक्रम क्षेत्रीय सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के आशीर्वाद एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस अर्चना जायसवाल के निर्देश पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव एवं महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीलू शुक्ला, रत्ना सरीन, संगीता वशिष्ठ, लक्ष्मी गर्ग, पुष्पा वैश्य, मनोरमा शर्मा, जनपद अध्यक्ष पोहरी रामकली चौधरी, रजिया खान, अर्चना शर्मा, हसीना बेगम, किरन तिवारी सहित युवक कांग्रेस अध्यक्ष जीतू रघुवंशी, एनएसयूआई अमित शिवहरे, शहर अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, पार्षद दल के नेता रामसिंह यादव, जिला कांग्रेस के अन्य संगठनों के पदाधिकारी एवं  कार्यकर्ता मौजूद थे। 

शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान


नगर की जिन शिक्षिकाओं को कलम सहित श्री फल से सम्मानित किया गया उनमें शिक्षिका विजय शर्मा, लीलादेवी गौड, अंजली शर्मा, रेणु अवस्थी, सुमन तोमर शामिल हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!