शिवपुरी। जिले के दिनारा क्षेत्र द्वारा गई एक नाली नागरिकों के जी का जंजाल बन गई है आए दिन नागरिक इसमें गिर कर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे। गत रोज एक आठ वर्षीय बालक के इसमें गिर जाने से बुरी तरह घायल हो गया तथा उसके हाथ की हड्डी टूट गई दिनारा चन्दावरा रोड़ पर 6 माह पूर्व खोदी गई नाली नागरिकों की परेशानी का सबब बना हुआ है।
नाली में गिरकर नागरिक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। बीते रोज नीतेश पुत्र ब्रजेश दुबे उक्त नाली में गिर गया जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। गौर तलब है कि नीतेश के पिता निहायत ही गरीब व्यक्ति है। जो एक होटल पर कार्य कर अपने परिजनों का भरण पोषण कर रहे हैं। गत दिवस जनसुनवाई के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।