शिवपुरी। बडौदी गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के पास में दवाईयों से भरे ट्रक में से अज्ञात चोरों ने दवाईयों के कार्टून लेकर फरार हो गए।
बताया जाता है कि फरियादी चालक नंदकिशोर पुत्र रामप्रसाद राठौर उम्र 35 वर्ष निवासी शांति कॉलोनी जिला ईटावा ट्रक क्रमांक डीएलएम 6029 इंदौर से दवाईयां भरकर ग्वालियर जा रहा था। रास्ते में रात होने के कारण वह पेट्रोल पंप पर रूका और ट्रक लॉक कर पेट्रोल पंप के पास स्थित एक ढावे पर सो गया।
सुबह जब वह उठा तो उसने देखा कि ट्रक से 20 कार्टून दवाईयों के गायब हैं। जिसकी कीमत 20 हजार रूपये आंकी गई है। उसके बाद फरियादी चालक ने कोतवाली पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत मामला कायम कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।