शिवपुरी। जिले के बैराड थाना क्षेत्र के ग्राम दरगवां में कल शाम मां और बेटे की कुंए में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कुंए में 26 वर्षीय रजनी पत्नि नीलम यादव और उसके दो वर्षीय पुत्र पप्पू की लाश तैर रही थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
एसडीओपी एसएन मुखर्जी के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मां-बेटे की मौत का कारण क्या है। उन्होंने कहा कि यह मामला हत्या और आत्महत्या में उलझा है तथा पीएम रिपोर्ट और जांच के पश्चात ही हत्या के कारण का पता चलेगा। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दरगवां में गांव के बाहर के कुंए में कल शाम दो लाशें तैरती हुईं देखी गईं। जब उन्हें बाहर निकाला तो वे लाशें रजनी और उसके पुत्र की थीं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।