पति दिल्ली गए थे, परसादी आया और ...

shailendra gupta
0
शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम राजगढ़ में रहने वाली एक विवाहित महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने गुरूवार और शुक्रवार की रात घर में घुसकर बलात्कार कर दिया। घटना वाले दिन उसका पति दिल्ली मजदूरी के लिए गया हुआ था। घर में उसकी सास और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। मौके का फायदा उठाकर बलात्कारी ने महिला की इज्जत लूट ली।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम राजगढ़ में रहने वाली अनीता (परिवर्तित नाम) पत्नि भगवती जाटव उम्र 32 साल गुरूवार और शुक्रवार की रात अपने कमरे मे अकेली सो रही थी, पास वाले कमरे में उसकी सास और बच्चे भी सो रहे थे। अंधेरा अधिक होने का फायदा उठाकर गांव में ही रहने वाला परसादी जाटव अनीता के कमरे में घुस आया और उसके साथ बलात्कार कर दिया।

घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। सुबह जब इस घटना की जानकारी अनीता ने अपने घरवालों को दी उसके बाद अनीता के घरवालों ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी परसादी जाटव के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!