दो नकाबपोश आए, पूरे परिवार को बंधक बनाया, अलमारी तोड़ी और...

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पिछोर कस्बे में कल रात लूट की एक सनसनीखेज बारदात से दहशत का वातावरण व्याप्त हो गया। दो नकाबपोश सहित तीन हथियारबंद बदमाशों ने राजा महादेव निवासी पंकज पुत्र मनीराम लोधी के मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे और कट्टे की नोंक पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर एक कमरे में कैद कर लिया। उन्होंने घर की अलमारियों तोड़कर 80 हजार रूपये नगदी तथा सोने-चांदी के आभूषणों की लूट की।

फरियादी पंकज के अनुसार जिस बदमाश का चेहरा खुला हुआ था वह सांवले रंग का दुबला-पतला था और उसके चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी। बदमाश स्थानीय बोली बोल रहे थे। पुलिस ने लुटेरों के विरूद्ध भादवि की धारा 392, 342 और 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछोर में चंदेरी रोड पर फरियादी पंकज लोधी का मकान है। कल रात लुटेरों ने उनके घर के मैन गेट का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया। उस समय परिवार के सदस्य पंकज लोधी और उनके दो भाई कमलेश लोधी और शिवकुमार लोधी तथा कमलेश की पत्नि अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। बदमाशों ने घर में घुसकर उन्हें जगाया तथा कट्टे की नोंक पर एक कतार में खड़ा किया इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया तत्पश्चात इत्मिनान से उन्होंने पूरे घर की तलाशी ली।

अलमारियां तोड़ी तथा 80 हजार रूपये नगद एवं सोने चांदी के आभूषण लूटे। लुटेरें एक बजे के लगभग घर में आए थे और वे वहां एक घंटे से अधिक समय तक रहे। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह परिवार के सदस्य बाहर निकले और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रात ढाई बजे पिछोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!