बुलेरो में सवार लुटेरों ने मोटरसाईकिल पर जा रहे युवकों को लूटा

shailendra gupta
0
शिवपुरी। बैराड थाना क्षेत्र के भगोदा गांव के निवासी धारम सिंह रावत पुत्र मुंशीलाल रावत उम्र 24 वर्ष अपने चचेरे भाई के साथ पोहरी से जब अपने गांव मोटरसाईकिल से लौट रहे तो बुलेरों पर सवार होकर आए तीन लुटेरों ने मारपीट करते हुए उन्हें लूट लिया। लुटेरों ने 32500 रूपये नगद और मोबाईल छिनाया।


इसके बाद वे गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। लुटेपिटे युवकों ने रात में सरपंच को घटना से अवगत कराया और फिर पुलिस में आरोपी बदमाशों के खिलाफ भादवि की धारा 394 और 11/13एमपीडीपीके एक्ट के तहत मामला कायम किया गया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार धारमसिंह रावत और उसका चचेरा भाई कल पोहरी में बैंक में पैसा जमा करने गए थे। लेकिन किसी कारण पैसे जमा नहीं हो पाए। इस पर दोनों रात में जब अपनी मोटरसाईकिल से लौट रहे तो देहरगवां गांव के नजदीक बुलेरों में सवार लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने दोनों की लातों, घूसों और चांटों से पिटाई की। इसके बाद धारमसिंह के पास मौजूद 31 हजार सात सौ रूपये और उसके चचेरे भाई छोटू के पास मौजूद सात सौ रूपये तथा मोबाईल छिना लिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!