अनियंत्रित ट्रेक्टर पलटा, एक की मौत तीन घायल

shailendra gupta
0
शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र में 22 अगस्त को रात में टे्रक्टर खाली कर लौट रहे मजदूरों से भरा टे्रक्टर पलट जाने से उसमें सवार एक मजदूर की मौत हो गई। वही तीन मजदूर घायल हो गए जिन्हें घटना के बाद झांसी इलाज के लिए ले जाया गया। कल मृतक के पिता ने दिनारा थाने आकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तवरा से टे्रक्टर ट्राली में रेत भरकर दिनारा आए और रेत से भरा टे्रक्टर दिनारा में खाली करने के बाद अपने गांव के लिए आ रहे थे तभी पिछोर तिराहे पर उक्त टे्रक्टर अनयंत्रित होकर पलट गया। जिससे टे्रेक्टर में सवार मजदूर घायल हो गए। घायलों  को सीधे झांसी इलाज के लिए ले जाया गया। जहां पर गंभीर रूप से घायल नीरज वंशकार पुत्र बादाम वंशकार की मौत हो गई। कल मृतक के पिता ने दिनारा थाने आकर पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। लेकिन अभी तक पुलिस को घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

आठ दिन से लापता बालक का कोई सुराग नहीं


16 अगस्त को मनियर निवासी भागीरथ राठौर का विकलांग पुत्र अर्जुन राठौर जिसकी उम्र 14 वर्ष है और वह एक पैर से विकलांग है। वह घर से बिन बताए चला गया। जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लगा है। पडि़त पिता ने कोतवाली में एक आवेदन 16 अगस्त को दिया था, लेकिन आज दिनांक तक अर्जुन का कोई पता नहीं पड़ा है। जिससे उसके पिता और परिवार के लोग दुखी हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!