शिवपुरी। पत्रकारों ने जिलाधीश शिवपुरी को बीते रोज जिला अस्पताल में पत्रकार वार्ड बनाने के लिए एक दो सूत्री मांगों को लेकर जिलाधीश आरके जैन को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रथम मांग थी कि जिला अस्पताल स्पेशन पत्रकार वार्ड बनाया जाए तथा दूसरी प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही सुविधाओं का लाभ पत्रकारगण को मिल सकें।
वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधाबल्लभ शारदा के निर्देशानुसार जिला इकाई के अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय शिवपुरी में स्पेशल पत्रकार वार्ड बनाने के लिए जिलाधीश आर.के.जैन एवं सीएचएमओ श्री उचारिया और जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. गोविन्द सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिलाधीश आर.के.जैन ने पत्रकारों के ज्ञापन लिया और उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पत्रकारों के लिए जो सुविधायें दी जाएंगी। इस अवसर पर जिले के समस्त पत्रकारगण उपस्थित थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।