5 ओवरलोडेड गाडिय़ां जप्त

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शहर में निर्धारित सवारियां से वाहनों में अधिक सवारियों बैठाने बाले वाहनों के समाचार लगातार समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जा रहे थे। जिन पर अनुविभागीय अधिकारी संजय अग्रवाल द्वारा कार्यवाही करते हुए पांच वाहनों को जप्त किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सवारी वाहनों में जिनमें जीप, आपे, मिनिडोर, में निर्धारित सवारियों से अधिक सवारियां बैठाने तथा वाहनों पर सवारियों को लटका कर ले जाने वाले जीप आपे मिनिडोर तथा अवैध रूप से बजरी का परिवहन करते एक टै्रक्टर के विरूद्ध अनुविभागीय अधिकारी द्वारा कार्यवाही करते हुए उन्हें जप्त कर लिया है। अवैध रूप से बजरी ढोने वाले ट्रेक्टर को खनिज विभाग के हवाले कर दिया गया है। वहीं सवारी वाहनों को यातायात थाने पहुंचा दिया गया है। जिन पर विधिवत कार्यवाही की जाएगी।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!