शिवपुरी। एक नाबालिग युवती को बेचने का मामला संज्ञान में आया। जब शिवपुरी शहर से 10 कि.मी. दूर स्थित राजा की मुढैरी में एक जाटव परिवार एक व्यक्ति ने अपने वंश चलाने के लिए 40 हजार रूपए बिहार से लाई गई नाबालिंग युवती को खरीद लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार की ज्योति उम्र 15 वर्ष युवती को ही उसके मौसा शैलेन्द्र इलाज के बहाने बिहार से जमशेदपुर तक ले आया और उसे अज्ञात कारणों की वजह से बस स्टेण्ड पर छोड़कर भाग गया। युवती को अकेला देख राजा नाम के व्यक्ति ने बहला फुसलाकर इस युवती को अपने घर जमशेदपुर ले आया।
एक दिन उसे घर पर रखकर अपनी पत्नि सीमा के साथ शिवपुरी ले आया जहां नौहरीकला निवासी छोटू नाई व धनीराम जाटव के घर पर लेकर पहुंचा और उन्होंने इस युवती को राजा की मुढैरी में रामवीर जाटव को 40 हजार रूपए में बेच कर स्टांपम पेपर पर शादी के कागजात तैयार करा लिए। लेकिन ज्योति को इन सब कहांनियों से दूर रखा।
लेकिन आज जब ज्योति को रामवीर अपनी मोटर साईकिल से कहीं घुमाने ले जा रहा था तभी फतेहपुर कोठी के पास मोटर साईकिल से कूंदकर स्कूल में जा छुपी और शिक्षकों के माध्यम से इस पूरी घटना की जानकारी शहर कोतवाली को दी जिस पर से पुलिस ने आरोपी रामवीर जाटव को ज्योति के बयानों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।