शिवपुरी। गत दिवस जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नया गांव के पास रेल पटरी पर रेलवे गैंग को मिले अज्ञात घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी जेब से दो रेल टिकिट और मोबाइल बरामद हुआ है। मोबाइल से उसकी शिनाख्त अरविंद शर्मा पुत्र भोगीराम शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी चतुर्भुज नगर भिण्ड के रूप में हुई है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि गेट पर खड़ा होने के कारण चलती ट्रेन से वह गिर गया। मृतक की जेब से 14 जुलाई के भिण्ड से कोटा के दो टिकिट और फिर कोटा से भिण्ड का उसका टिकिट मिला है।
मृतक के परिजनों ने कल शिवपुरी आकर उसकी शिनाख्त की है और बताया कि 14 जुलाई को वह अपनी पत्नी को लेकर कोटा गया था, जहां उसका पुत्र अध्ययनरत है। कोटा में पत्नी को छोडऩे के बाद जब वह लौट रहा था तब दुर्घटना कारित हो गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना का मामला प्रतीत होता है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।