शिवपुरी। हरियाली अमावस्या के मौके पर समाजसेवी संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन द्वारा निराश्रित भवन पहुंचकर निराश्रितों को प्रेम पूर्वक भोजन कराया। संस्था अध्यक्ष मृदुला राठी व सचिव नम्रता गर्ग ने कहा कि निराश्रितों की सेवा करने से मन को शांति मिलती है। समाजसेवी संस्थाओं इस तरह के सेवाभावी कार्य करते रहना चाहिए।
इस मौके पर निराश्रित भवन के रमेशचंद जैन, संस्था अध्यक्ष मृदुला राठी, सचिव नम्रता गर्ग, रीता गर्ग, मंजू खण्डेलवाल, निर्मला कोचेटा, शिखा बंसल, रेखा अग्रवाल, ऊषा खण्डेलवाल, आशा खण्डेलवाल, विजया राठी, सुनीता भाण्डावत, नीलम नाहटा, अल्का नाहटा, मंजू सोनी आदि उपस्थित थीं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।