लायन्स एवं लायनेस साउथ ने छात्र-छात्राओं को बांटे बस्ते

0
शिवपुरी। समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ व लायनेस साउथ ने आज राजेश्वरी रोड़ स्थित शासकीय विद्यालय में पहुंचकर उपस्थित सभी छात्र एवं छात्राओं को 50 स्कूली बस्तों का वितरण संस्था के सदस्यों द्वारा किया गया। इस मौके पर लायनेस अध्यक्ष राजबिन्दल व सचिव वीना जैन ने कहा कि स्कूल खुलने के साथ बच्चों को स्कूली बैग का होना अति आवश्यक है।


जिसे गरीब माता पिता बच्चों को उपलब्ध नहीं करा पाते इसी उद्देश्य को ध्यान में लेकर संस्था ने सभी बच्चों को स्कूली बस्तों का वितरण किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय के शिक्षक राजेन्द्र जैन ने किया। इस मौके पर लायन्स साउथ के पदाधिकारी एवं लायनेस साउथ के राजबिन्दल वीना जैन, संगीता जैन, मोनिका जैन, मीना जैन, सुरेखा महेश्वरी, रूचि जैन, नीलम, शिम्मी जैन, सुषमा गोयल, विद्यालय स्टाफ श्रीमती शीला वर्मा, राजेन्द्र जैन, मिथलेश शर्मा, ओमप्रकाश शुक्ला, विनोद मंगल, किरण जैन, ममता रघुवंशी आदि उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!