शिवपुरी। प्रदेश में इन दिनो तबादलों का दौर जारी है। इन तबादलों की सूची में उप संचालक एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी अनूप सिंह भारतीय का तबादला शिवपुरी से गुना हो गया है। श्री भारतीय ने शिवपुरी में पत्रकारों के लिए काफी सराहनीय कार्य किए।
हमेशा पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार हितैषी योजनओं को चलाकर श्री भारतीय ने हर समय पत्रकारों का साथ दिया और उनके लिए भावी योजनाओं का लाभ दिलाकर शासन की योजनाओं से लाभान्वित कराया। अपने स्मरणीय कार्यकाल को यादगार बनाने वाले अनूप सिंह भारतीय का स्थानांतरण गुना हो जाने से यहां कटनी से मोहन लाल पवार को नया जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री पवार शीघ्र ही कार्य भारग्रहण करेंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।