डोंगी बाबा ने किया कोर्ट कैम्पस में युवक पर हमला

0
शिवपुरी। बाबा के भेष में वारदात करने वाले एक बाबा को कोतवाली पुलिस कोर्ट कैम्पस से पकड़कर लाई। इस डोंगी बाबा ने कोर्ट कैम्पस में एक युवक पर अपने त्रिशूल से प्राणघातक हमला करने की कोशिश की जिसे युवक के मित्रों एवं पुलिस द्वारा बचाया गया। बाद में पुलिस उक्त बाबा को त्रिशूल सहित कोतवाली लाई, परंतु इस मामले में पुलिस द्वारा उक्त बाबा पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग साढ़े 5 बजे कोर्ट कैम्पस में एक बाबा जिसका नाम ओमप्रकाशानंद बताया जाता है अपने साथ एक धारदार त्रिशूल लेकर घूम रहा था। एक अन्य युवक प्रवीण त्रिपाठी द्वारा बाबा से किसी बात पर कहासुनी हो गई जिस पर बाबा ने अपने त्रिशूल से उक्त युवक पर हमला कर दिया। युवक को उसके साथी एवं वहां पर खड़ी पुलिस द्वारा बचाया गया। बाबा के  इस कृत्य को कोर्ट कैम्पस के सभी वकीलों ने देखा। 

वहां पर उपस्थित महिला मजिस्ट्रेट के द्वारा उक्त बाबा को कोतवाली भेजा गया। वकीलों का कहना था कि उक्त बाबा के ऊपर कई केस चल रहे हैं और वह कोर्ट कैम्पस में इसी तरह त्रिशूल लेकर आता-जाता रहता है। इस घटनाक्रम के बाद उन्होंने संभावना व्यक्त की कि बाबा द्वारा अपनी आपराधिक प्रवृत्ति के चलते उक्त त्रिशूल से किसी बड़े घटनाक्रम को अंजाम दिया जा सकता है। कोर्ट में उपस्थित वकीलों ने मांग की कि बाबा के खिलाफ 25 बी आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज किया जाए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!