शिवपुरी/कोलारस। जिले के कोलारस क्षेत्र में फोरलेन पड़ौरा चौराहे के समीपी एक युवक की लाश मिली। कोलारस पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया तो पता चला कि युवक पैर से कमजोर था जिससे रोड़ किनारे बने गढ्ढे में वह गिर गया और संभवत: घुटने-घुटने तक भरे इस गढ्ढे में से वह बाहर नहीं निकल सका। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए मामला जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी में फतेहपुर निवासी बंटी पुत्र श्यामू राठौर उम्र 22 वर्ष शुक्रवार को अपने परिजनों से सुबह 10 बजे यह कहकर निकला कि वह चाय की दुकान पर जा रहा है लेकिन वह किस चाय की दुकान पर जा रहा है यह नहीं बताया। जब काफी देर तक बंटी घर नहीं लौटा तो परिजन हैरान हुए और उन्होने पुलिस को सूचित किया। वहीं कोलारस पुलिस को सूचना मिली कि पड़ौरा फोरलेन के नजदीक एक युवक की लाश बरामद हुई है।
जिस पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ौरा के नजदी बना गढ्ढा जिसमें बंटी मृत अवस्था में पुलिस को मिला। पुलिस को जानकारी मिली कि युवक पैरों से कमजोर था और संभवत: वह गढ्ढे में गिर गया जिससे वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। कोलारस पुलिस ने शिवपुरी पुलिस को सूचित कर मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।