शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सीआरपीएफ कैम्प और आईटीव्हीपी कैम्प में आज सुबह टे्रनिंग पर आए दो जवानों को सोते समय सर्प ने काट लिया। उसके बाद उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों जवानों को ग्वालियर रैफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ में पदस्थ जवान लक्ष्मीकांत पुत्र रामदास उम्र 32 वर्ष अपने कैम्प में सो रहा था तभी सुबह करीब 4 बजे एक सर्प ने उसे डंस लिया, वहीं आईटीव्हीपी कैम्प में ट्रेनिंग पर आए जवान जावेद हुसैन पुत्र यंजुन हुसैन को भी सुबह सोते वक्त सांप ने काट लिया। दोनों जिला अस्पताल लाया गया, जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया। बताया जाता है कि जावेद हुसैन की हालत खतरे बाहर है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।